गिरिडीह से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस ले गयी अपने साथ

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: दस लाख की ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से की है।

बताया जाता है कि दोनों साइबर अपराधियों को अहिल्यापुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों साइबर अपराधियों को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस अपने साथ दिल्ली ले गयी है।

इससे पहले गुरूवार को दोनों की गिरफ्तारी के बाद एसीजेएम अशोक कुमार की अदालत से अनुमति मांगी गयी थी। अदालत ने दिल्ली पुलिस के आवेदन पर विचारोपरांत दोनों साइबर अरपाधियों को दिल्ली ले जाने के लिए तीन दिनों का ट्रांजिट रिमांड दिया है।

झ्स बाबत दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में की गयी है।

दिल्ली के शास्त्रीनगर इंद्रलोक मेट्रो निवासी अरविंद विश्वनाथ द्वारा दिल्ली नॉर्थ पुलिस स्टेशन में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

साइबर अपराधियों ने अरविंद को 13 जनवरी को एक नंबर से मैसेज भेजा था, जिसमें कहा गया था कि पेटीएम का केवाइसी अपडेट करना जरूरी है।

इसके बाद केवाइसी के लिए एक फोन आया और फिर लिंक को डाउनलोड करने के लिए कहा गया। जैसे ही अरविंद ने लिंक को दबाया उसके आइसीआइसीआइ बैंक खाते से 10 लाख रुपये की अवैध निकासी हो गयी।

Share This Article