कोरोना से ज्यादा भयावह हो सकती है भविष्य की महामारी: बिल गेट्स

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वॉशिंगटन: पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है। इसने लोगों को इतनी बुरी तरह प्रभावित किया है कि वे महामारी के नाम से ही खौफखाते हैं।

इसी बीच बिल गेट्स ने भविष्य की महामारियों को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि वे कोरोना से भी भयावह हो सकती हैं।

बिल एंड मेलानिया गेट्स फाउंडेशन ने कोएलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशन (सीईपीआई) को 150 मिलियन डॉलर की राशि दान में दी है।

बिल गेट्स ने कहा सीईपीआई दान की गई राशि का उपयोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई के साथ-साथ भविष्य की संभावित महामारियों की तैयारी के लिए भी करेगी।

बिल गेट्स ने कहा कि दुनिया तेजी से विकसित हो रहे वायरस की चुनौती का जवाब दे रही है। ऐसे में जीवन रक्षक उपकरणों की अब तुरंत जरूरत नहीं है।

सीईपीआई यह तय करने पर विचार कर रहा है कि टीकों के निर्माण में लगने वाला समय 100 दिनों से कम हो।

गेट्स ने कहा कि पिछले 20 सालों में हमने सीखा है कि रिसर्च और डेवलेपमेंट में निवेश हमारे जीवन को बचा सकता है और सबसे बुरी स्थिति को आने से रोक सकता है।

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक गेट्स ने भविष्य की महामारियों को रोकने के लिए सरकारों से सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कुछ संभावित महामारियां कोरोना वायरस की तुलना में उच्च मृत्यु दर वाली हो सकती हैं। एक ब्लॉग पोस्ट में गेट्स ने कोविड को लेकर हुईं गलतियों के बारे में बताया।

उन्होंने लिखा, नए टीके बनाना पर्याप्त नहीं है। हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि टीका सभी पात्र लोगों तक पहुंच सके।

कोविड के मामले में दुनिया सामूहिक रूप विफल रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल कम से कम 9 अरब डोज वितरित की गई थीं। लेकिन इनमें से 1 प्रतिशत से भी कम खुराक ही कम आय वाले देशों तक पहुंची।

Share This Article