Latest NewsझारखंडRANCHI : दो बाइकों के बीच टक्कर में दो भाई की मौत

RANCHI : दो बाइकों के बीच टक्कर में दो भाई की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के एनएच 23 रांची-गुमला मार्ग पर पतरा चौली स्कूल गेट के समीप सड़क दुर्घटना में

दो सगे भाईयों की मौत हो गई। सड़क पार करने के दौरान शनिवार की रात दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इसमें पतरा चौली गांव के दो सगे भाई अमीन तिग्गा और अजीत तिग्गा की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद से नगड़ी इलाके में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि पतरा चौली निवासी नेल्सन तिग्गा के दोनों बेटे अमीन और अजीत शनिवार की रात अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर के काम से निकले थे।

काम खत्म होने के बाद दोनों रात को घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूल के पास सड़क पार करते हुए यह हादसा हो गया।

रांची की ओर से आ रही तेज रफ्तार दूसरी मोटरसाइकिल ने युवकों की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर गए।

दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति भी घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अमीन की मौत मौके पर ही हो गई।

जबकि अजीत ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...