जमशेदपुर में यहां एक गाडी में अचानक लगी आग, अफरा तफरी के माहौल में CRPF जवानों ने पाया आग पर काबू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ में रविवार को एक वाहन में आग लग गई। सीआरपीएफ के जवानों ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

घटना में वाहन पर सवार ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी पूरी मदद की।

जानकारी के अनुसार सोनुआ में सुबह मुख्य सड़क से गुजर रहा 12 चक्का कंटेनर ट्रक 11 हजार वोल्ट बिजली के तार के संपर्क में आग गया। इस कारण कंटेनर में आग लग गई।

आग लगते ही वाहन में सवार चालक और खलासी नीचे कूद गए। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा।

घटना की जानकारी मिलने ही पास के कैंप में मौजूद सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए।

पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण किया गया। इस दौरान वाहन का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया।

इस वाहन में सोनुआ और गोइलकेरा प्रखंड दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिलें लदी हुई थी।

वाहन में आग लगने के कारण ट्राइ साइकिलें भी जल गईं।

Share This Article