HomeझारखंडRepublic Day Celebration : रांची के मोरहाबादी मैदान में हुई फुल ड्रेस...

Republic Day Celebration : रांची के मोरहाबादी मैदान में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कोरोना को देखते हुए सीमित संख्या में लोगों की सहभागिता के साथ समारोह मनाया जाएगा।

इसके मद्देनजर सोमवार को उपायुक्त छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दोहराया गया एवं परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी ली गई।

उपायुक्त छवि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। कोविड-19 संबंधित दिशा-निर्देशों के मद्देनजर व्यवस्था और अनुपालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की हुई ज्वाइंट ब्रीफिंग

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वाइंट ब्रीफिंग हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित थे।

ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेश के बारे में जानकारी दी गई।

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय पर प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

उपायुक्त ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभायें, ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य का निर्वहन करें। सामाजिक दूरी का ध्यान रखें और मास्क आवश्यक रूप से पहनें।

गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले प्लाटून

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में 12 प्लाटून शामिल होंगे। इनमें सेना, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, जैप-1, झारखंड जगुआर, जैप-2, जैप-10 (महिला बटालियन), डीएपी, एसएसबी, होमगार्ड ग्रामीण, रांची पुलिस (पुरुष) और फायर ब्रिगेड शामिल हैं।

समारोह स्थल पर आकर्षक बैंड डिस्प्ले किया जाएगा। इनमें सेना टुकड़ी, सीआरपीएफ, जेएपी, होमगार्ड और जेएपी-10 (महिला) के जवान शामिल रहेंगे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...