गिरिडीह में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बेंगाबाद पुलिस मामले की जांच रही है।

घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अमजो गांव की है। महिला का नाम सोमरी देवी है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष थी। बताया जा रहा कि कुछ समय पूर्व महिला के पति अरुण दास की भी हत्या कर दी गई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह महिला के घर का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद आसपास के लोग महिला के घर पहुंचे और घर में देखा तो महिला का शव दिखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। शरीर व कपड़ों की स्थिति देखकर हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका है।

पुलिस ने बताया कि महिला के पति की भी पूर्व में हत्या हो चुकी है। महिला के परिवार के लोगों का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article