मुख्यमंत्री सचिवालय कांके रोड में मतदाता दिवस पर शपथ समारोह

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलवाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, विशेष सचिव मेघु बड़ाईक, संयुक्त सचिव राजीव रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी, मुख्यमंत्री सचिवालय अखिलेश कुमार,

प्रधान सचिव के प्रधान आप्त सचिव रामदेव शर्मा, सचिव के प्रधान आप्त सचिव ज्ञानचंद्र झा ज्ञानी, प्रधान सचिव के आप्त सचिव रमेश प्रसाद, अवर सचिव राममूर्ति सिंह, अवर सचिव गोपी कृष्ण बबलू सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article