दुमका में विधवा की हत्या, भतीजा गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जमीन विवाद में विधवा महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव निवासी बाबुश्वर बास्की है।

मंगलवार को प्रेसवार्ता में एसपी अम्बर लकड़ा ने बताया कि आरोपितों ने रविवार की देर रात 47 वर्षीय महिला सुबोधी बास्की की हत्या कर शव को दो किलोमीटर दूर दफना दिया था

घटना रविवार की देर शाम में आमगाछी पंचायत के डहरलंगी टोला में घटी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए महज 24 घंटे के शव बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया जमीन विवाद पूर्व से चल रहा था। इसी बीच महिला का बैल आरोपित के खेत में चला गया था।

पुरानी विवाद को लेकर आरोपित ने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या कर साक्ष्य छुपाने को लेकर शव को दो किलोमीटर दूर जंगल में दफना दिया था।

महिला रिश्ते में आरोपित की चाची लगती थी। पुलिस ने विधवा महिला के पुत्र रूपधन सोरेन के लिखित शिकायत पर पुलिस कांड संख्या 09/22 के तहत भादवी की धारा 302,201/34 के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन में जुट गई थी।

Share This Article