हजारीबाग में सड़क बनाने की खबर पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग में ग्रामीणों ने बुधवार की रात कर्णपुरा इलाके के केरेडारी में एनटीपीसी की चट्टीबारियातु कोल माइंस के लिए कच्ची सड़क बनाने के संदेह में स्थानीय रैयतों ने दो जेसीबी मशीनों को खदेड़ दिया।

रात लगभग 11 बजे चट्टीबारियातु गांव के पास चातर जंगल की तरफ जाने के लिए संभावित रास्ते पर कुछ लोग निशान लगाने का काम कर रहे थे।

इसी बीच ग्रामीणों को इसकी सूचना मिल गई। थोड़ी देर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वह काम कर रहे लोगों का विरोध करने लगे।

उग्र भीड़ ने चालक की पिटाई कर दी। वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इस मामले में गुरुवार को थाने में ग्रामीणों को बुलाया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम देर रात मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पिकेट तक पहुंचा।

मो कमरूदीन,मो आरिफ ने बताया कि वह सड़क निर्माण करने नहीं बल्कि ईंट बनाने के लिए मिट्टी निकालने आए थे। ग्रामीणों को संदेह हो गया।

उन्होंने चालक की पिटाई कर दी। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुंदर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण माइंस खुलने का विरोधी नहीं कर रहे।

रैयतों की कई समस्याएं हैं। कंपनी एक बार तीनों गांव के प्रबुद्ध लोगों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता कर माइंस शुरू करे।

मुखिया ने कहा कि ग्रामीणों ने अपनी मांग से पुलिस प्रशासन को अवगत करा दिया है। ग्रामीणों को विश्वास में लिए बगैर इलाके में कोई काम नहीं हो सकता।

Share This Article