झारखंड में यहां बुजुर्ग दंपती को थाने में घुसे व डंडे से पीटा, पुलिस की पिटाई से जख्मी महिला अस्पताल में भर्ती, यहां जानें क्या है पूरा मामला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: जिले के महिला थाने में एक बुजुर्ग दंपती के साथ पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस की पिटाई के बाद बुरी तरह जख्मी महिला मानती देवी काे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

वहीं, अंधे पति के साथ भी मारपीट की गई। मामले में मानती देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घुस्से व डंडे से पिटाई की है।

वहीं, उनके अंधे पति विनोद साह के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है। विक्टिम दंपती मेराल थाना क्षेत्र के संगबरिया गांव निवासी विनोद साव व पत्नी मानती देवी हैं।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र साह का बेटा अमित साह अपने मां-बाप से अलग पत्नी ज्योति देवी व तीन बच्चों के साथ गढ़वा थाना क्षेत्र बीरबंधा गांव में रहता है, जिसने कुछ दिनों पहले ही दूसरी शादी रचा ली है।

इसके बाद लेकर पहली पत्नी ज्योति देवी ने पति अमित साह, सास मानती देवी, ससुर विनोद साह, ननद सीमा देवी व ननदोई चंदन साह को आरोपित करते हुए गढ़वा महिला थाने में आवेदन दे दिया।

इसके बाद महिला थाना की पुलिस ने सभी आरोपितों को थाने बुलाया। इसी मामले में विनोद साह व उनकी पत्नी मानती देवी गढ़वा महिला थाने पहुंचे थे।

यहां सभी आरोपितों के नहीं आने से महिला थाना प्रभारी नाराज हो गईं और मानती देवी की पिटाई कर दी। वहीं, विनोद साह को भी पीटा गया।

वहीं, पुलिस ने अमित साह को एक हफ्ते के भीतर थाने में हाजिर कराने की चेतावनी देकर दंपती को छोड़ा गया। इसके बाद इलाज के लिए दंपती गढ़वा सदर अस्प्ताल पहुंचा।

क्या कहती हैं महिला थाना प्रभारी

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने दंपती के साथ मारपीट की बात साफ इनकार कर दिया है।

उनका कहना है कि मारपीट का गलत आरोप लगाया जा रहा है। बहू ज्योति देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Share This Article