कुवैत से जमशेदपुर पहुंचा कमलजीत सिंह का शव, नाम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: विगत दिनों कुवैत में एक रिफाइनरी फैक्टरी में ब्लास्ट के दौरान कमलजीत सिंह की मौत हो गई। उनका शव जमशेदपुर के टुइलाडुंगरी आवास लाया गया।

सुवर्णरेखा बर्निगघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। गमगीन माहौल में कमलजीत सिंह को अंतिम विदाई दी गई।

शव को लाने के लिए झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह रांची गये थे। इस सम्बंध उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2:00 बजे कमलजीत का शव दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचा।

यहां से शव को लेकर सिख समाज व परिवार के लोग जमशेदपुर के लिए प्रस्थान किये। सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव कमलजीत सिंह के टुइलाडुंगरी आवास पहुंचा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिल्ली से रांची की फ्लाइट कैंसिल हो जाने की वजह से कमलजीत का शव नहीं लाया जा सका। आज सुबह शव दिल्ली से रांची पहुंचा।

ब्लास्ट में जख्मी कमलजीत सिंह कुवैत में 11 दिन इलाजरत थे। भाजपा नेताओं के प्रयास से उनको बेहतर इलाज उपलब्ध कराया गया था लेकिन वह अपनी जिंदगी हार बैठे। मृतक कमलजीत सिंह के परिवार में पत्नी, बच्चे और मां हैं।

Share This Article