Homeबिहारबिहार में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, Orange Alert जारी

बिहार में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, Orange Alert जारी

Published on

spot_img

पटना: बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में गुरुवार रात हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना में कल रात लगभग नौ बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही।

लगभग 11.30 बजे के बाद पटना में जोरदार बारिश हुई, जिससे शुक्रवार को सुबह से ही ठंड और बढ़ गई है। इससे फिर से ठिठुरन बढ़ गयी है।

पटना में गुरुवार रात 11.30 बजे तक कुल 17.5 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। बक्सर, मुजफ्फरपुर, नालंदा समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिली। हवा की गति 15 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी। पिछले 24 घंटों के दौरान 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का ठंडा शहर रहा।

पटना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी कई जिलों में इसी तरह का मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने येलो के साथ ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।आज कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ बारिश के भी आसार हैं।

इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है।मौसम के मिजाज में आए बदलाव का असर अगले 24 घंटों तक इसी तरह बना रहने की सम्भावना है।

खासकर मध्य और पूर्वी बिहार के बिहार जिलों में इस दौरान गरज के साथ तेज बारिश के अलावा कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

शुक्रवार सुबह से ही इसका असर भी देखा गया। पटना, लखीसराय, बेगुसराय, गया, जहानाबाद आदि जिलों में सुबह सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।मौसम विभाग ने राज्य में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।

शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। पांच फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में हवा के दबाव में आए बदलाव और पश्चिम भारत सहित हिमालयी इलाकों में हो रही बारिश के कारण बिहार में मौसम में दो तरफा बदलाव देखने को मिल रहा है ।

एक ओर बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है तो दूसरी ओर बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।

हालांकि. अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान के बीच ज्यादा अंतर नहीं होने से पिछले 24 घंटों के दौरान ठंड का असर मामूली तौर पर कम हुआ है लेकिन अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

बारिश का दौर खत्म होने के बाद एक बाद फिर से सर्दी का सितम बढ़ सकता है। हालांकि, फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान में आंशिक परिवर्तन होगा और लोगों को सर्दी से बड़ी राहत मिलने की संभावना है ।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...