गिरिडीह से साइबर ठगी के दो आरोपियों को साथ ले गई ओडिशा साइबर क्राइम पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: साइबर ठगी के आरोप में ओडिशा की साइबर क्राइम पुलिस ने शुक्रवार को गिरिडीह के दो युवकों को गिरफ्तार कर भुवनेश्वर ले गई।

गिरफ्तार युवकों में कमल जायसवाल और आनंद भगत शामिल हैं। दोनों युवक शहर के नगर थाना क्षेत्र के समीप व्हीट्टी बाजार के रहने वाले हैं।

उड़ीसा के साइबर क्राइम की पुलिस ने दोनों तो गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों का मेडिकल जांच कराया।

जानकारी के अनुसार उड़ीसा के भुवनेश्वर के साइबर सेल के एसआई जेआर परिदा और मोहलिका गिरिडीह पहुंची थी।

पुलिस दोनों आरोपितों को गुरुवार की देर रात ही उनके घरों से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही थी। भुनेशवर साइबर सेल पुलिस की महिला एसआई मोहलिका ने बताया कि उड़ीसा के पाराद्वीप के इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के एक कर्मी के बैंक खाते से दोनों ने करीब 30 हजार रुपये उड़ाए थे।

Share This Article