विधायक ने किया धूमकुड़िया और चेक डैम का शिलान्यास

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने धूमकुड़िया भवन और चेकडेम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, ग्रामीण विकास, सिंचाई और आदिवासी सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rural Development : तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि धूमकुड़िया भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि गांव की सांस्कृतिक, सामाजिक और सामूहिक गतिविधियों का केंद्र होगा।

उन्होंने ग्रामीणों से भवन निर्माण कार्य की निगरानी करने और गुणवत्ता बनाए रखने की अपील की।विधायक ने सोट्या गांव में सोट्या, कोण्हपा एवं चांन्हो गांव के धूमकुड़िया भवन का सामूहिक शिलान्यास किया।

इसके बाद लिमड़ा गांव में चेकडेम निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य, खूंटी जिला एवं प्रखंड समिति के पदाधिकारी,पंचायत समिति,बूथ कमेटी,जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान,पाहन, महिला मंडल और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गांव की बैठक,सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन एवं अन्य सामूहिक कार्यों के लिए धूमकुड़िया भवन का उपयोग किया जाएगा।भवन का सही उपयोग किस प्रकार हो, इसका निर्णय ग्रामीण आपसी सहमति से लें।उन्होंने कहा कि भवन गुणवत्तापूर्ण बने, यह सभी की जिम्मेदारी है।

निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित जेई को भी निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।

विधायक ने कहा कि कृषि हमारे जीवन का आधार है और खेती के लिए पानी सबसे जरूरी है।इसी उद्देश्य से नालों में चेकडेम निर्माण कराया जा रहा है। ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले लोग “मडुवा के मोल” कहकर इसे कम महत्व देते थे। लेकिन अब जेएसएलपीएस की दीदियां मडुवा से बिस्कुट, हलवा,नीमकी,चिप्स,रोटी सहित कई उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अभी और बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ लोगों तक पहुंचाना ही प्राथमिकता है। ताकि तोरपा विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाया जा सके।

मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत हेमरोम,उपाध्यक्ष राहुल केशरी,जोलेन बारला,अमित बडिंग,विनोद उरांव, सुखराम उरांव,क्षत्री हेमरोम, खेदन लकड़ा, कालेमिश्या ओड़या, लच्छुआ लोहरा, शुभं शर्मा,असलम आलम, दिलीप कच्छप,राजू उरांव,मुन्ना हेरेंज, अमर तिड़ू,संजीव सिंह,कैलाश मुंडा,शोभा बरला, लेजिना आईन्द,मोनिका हेमरोम, पुष्पा टोपनो,संजीत तिग्गा, गंदूर उरांव, संजय गोप, गोडबिन हेमरोम,बिक्सल सुरीन, सुनील धान, संदीप लकड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।