राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 14 फरवरी को आएंगे रांची

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 14 फरवरी को रांची पहुंचेंगे। राजद सूत्रों ने बताया कि कोर्ट में उपस्थित होने के लिये लालू 14 फरवरी को रांची आएंगे।

लालू से जुड़े चारा घोटाला आरसी-47 ए/ 96 मामले में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में 15 फरवरी को मामले में फैसले की तिथि निर्धारित है।

सीबीआइ के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि अंतिम बहस के साथ 99 आरोपितों की ओर से बहस पूरी हो गयी। 110 आरोपितों में 99 आरोपित बचे है।

मामले में अदालत 15 फरवरी को फैसला सुनाएगी। अभियोजन की ओर से 575 गवाह की गवाही हुई। अभियुक्त पक्ष की ओर से 25 गवाह पेश किए ।

मामले में 13 ट्रंक (बक्सा) कागजात प्रदर्श किया गया। साथ ही अभियुक्त पक्ष की ओर से कुछ कागजात भी प्रदर्श किया गया।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, जगदीश शर्मा, डॉ. आरके राणा, ध्रुव भगत और आईएएस सहित अन्य शामिल है।

चारा घोटाला का यह मामला डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ के अवैध निकासी से जुड़ा है। मामले में चार्ज फ्रेम 26 सितंबर 2005 में हुआ था। 2001 में चार्जशीट दाखिल किया गया था।

Share This Article