मप्र के डेढ लाख किसानो के खातों में जाएगी 2 सौ करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भोपाल: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और अन्य कारणों से फसलों केा हुए नुकसान की भरपाई की कोशिशें जारी है, इसी क्रम में आज गुरुवार को लगभग डेढ़ लाख किसानों के खातों में लगभग दो सौ करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की जाएगी।

आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुरुवार को प्रदेश के एक लाख 46 हजार से अधिक किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रुपए की फसल-क्षति राशि का सिंगल क्लिक से वितरण करेंगे। कार्यक्रम अपरान्ह साढ़े बजे से वर्चुअली होगा।

प्रदेश में गत दिनों असामयिक वर्षा एवं ओला-वृष्टि से 23 जिले के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था।

प्रदेश में एक लाख 34 हजार 19 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई थी। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को फसल क्षति की राशि का वितरण किया जा रहा है।

Share This Article