Latest NewsविदेशBill Gates को मिला पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान हिलाल-ए-पाकिस्तान

Bill Gates को मिला पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान हिलाल-ए-पाकिस्तान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

इस्लामाबाद: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह संस्थापक बिल गेट्स को पाकिस्तान के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान हिलाल-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें पाकिस्तान में गरीबी उन्मूलन व स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में सहयोग के लिए प्रदान किया गया है।

बिल गेट्स इस समय पाकिस्तान के प्रवास पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मुलाकात की है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने उन्हें समारोह पूर्वक पाकिस्तान के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान हिलाल-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया।

इस्लामाबाद में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में पाकिस्तान सरकार के मंत्री व अन्य गण्यमान्य नागरिक शामिल हुए।

समारोह में बताया गया कि बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने पाकिस्तान में गरीबी उन्मूलन के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर सहयोग किया है।

इसी तरह बिल गेट्स की मदद से यह फाउंडेशन पाकिस्तान की स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि की दिशा भी तय कर रहा है। इन कार्यों के लिए ही बिल गेट्स को देश के इस दूसरे सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है।

इससे पहले मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को वर्ष 2008 में पाकिस्तान सरकार ने हिलाल-ए-पाकिस्तान सम्मान से सम्मानित किया था।

उस समय अमेरिका से पाकिस्तान को आर्थिक मदद दिलाने में सहयोग के लिए जो बाइडन को यह सम्मान मिला था।

वर्ष 2020 में हिलाल-ए-पाकिस्तान सम्मान 11 वर्षों तक पाकिस्तान में चीन के राजदूत रहे याओ जिंग को मिला था। उन्हें पाकिस्तान-चीन के मौजूदा रिश्तों का आधार स्तंभ माना जाता है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...