
हांगकांग: प्रमुख कंप्यूटर चिप विनिर्माता कंपनी ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (टीएसएमसी) ने अमेरिका में अपनी विनिर्माण क्षमता के विस्तार पर 100 अरब अमेरिकी डॉलर के अतिरिक्त निवेश की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इसके साथ ही अमेरिका में चिप विनिर्माण के लिए कंपनी का कुल घोषित निवेश 265 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

