Homeझारखंडरांची समेत 14 शहरों में सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाकर मना सकेंगे त्योहार

रांची समेत 14 शहरों में सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाकर मना सकेंगे त्योहार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के मद्देनजर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद ने दीपावली, छठ और क्रिसमस त्योहार को देखते हुए पटाखों को लेकर गाइडलाइन जारी की है।

इसके तहत रांची समेत 14 शहरों में सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री हो सकेगी।

साथ ही लोग सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाकर त्योहार मना सकेंगे। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के आदेश के अनुसार इस साल झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले के शहरों में केवल ग्रीन पटाखे की ही बिक्री हो सकेगी।

आदेश में कहा गया है कि एनजीटी के गाइडलाइन के अनुसार इन जिलों में वायु गुणवत्ता की जांच करने पर नवंबर 2019 में यहां की हवा मॉडरेट पोल्यूटेड यानी थोड़ा प्रदूषित श्रेणी में पाई गई थी।

इससे हवा और दूषित न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।

गाइड लाइन में स्पष्ट किया गया है कि दीपावली के दिन इन शहरों में रात आठ बजे से दस बजे तक सिर्फ 2 घंटे ही ग्रीन क्रैकर्स से आतिशबाजी की जा सकेगी।

14 शहरों के अलावा शेष 10 जिलों में यानी चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा खूंटी, कोडरमा, जामताड़ा और दुमका के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता का स्तर नवंबर 2019 के दौरान अच्छा और संतोषप्रद की श्रेणी में थी।

ऐसे में इन जिलों में लोग आम पटाखे जला सकेंगे लेकिन ध्वनि सीमा 125 dB(A) से कम होनी चाहिए। इन जिलों में भी दीपावली के दिन रात आठ बजे से दस बजे तक ही लोग पटाखे जला सकेंगे।

spot_img

Latest articles

साधारण वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात, 9वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Increase in Scholarship : झारखंड सरकार अब सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं में...

इटकी में 75 वर्षीय महिला को डायन बताकर धमकाया

Woman Threatened by Being Branded a Witch : इटकी थाना क्षेत्र के विंधानी गांव...

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, झारखंड के तीन युवक भी हादसे के शिकार

Massive Fire at Goa Nightclub: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक...

छापेमारी में खतरा बढ़ा: झारखंड उत्पाद विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी

Jharkhand Excise Department faces severe staff Shortage: झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग...

खबरें और भी हैं...