खूंटी में अफीम के खेत में काम कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: अड़की थाना के चिरूडीह, तिरिलपीड़ी और पांडुडीह में पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नतृत्व में अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया और छह एकड़ खेत में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

अभियान के दौरान पुलिस ने अफीम के खेत में काम कर रहे तीन लोगों जगरनाथ मुंडा गाम चिरूडीह, गुरुचरण मुंडा ग्राम चिरूडीह और लखिंद्र लोहरा ग्राम जोजोहातू को गिरफ्तार कर लिया।

उनके पास से दवा छिड़काव करने वाली मशीन के अलावा खेती के अन्य सामान बरामद किये गये।

अभियान में अड़की थाना प्रभारी पंकज कुमार दास, एसआई बिरजू प्रसाद, लालजीत उरांव और पवन कुमार के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share This Article