Homeझारखंडझारखंड में 35 पार्क बनाने का फैसला, निर्माण में नहीं होगा कंक्रीट...

झारखंड में 35 पार्क बनाने का फैसला, निर्माण में नहीं होगा कंक्रीट का इस्तेमाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: शहरी नागरिकों को स्वस्थ जीवन यापन के लिए नगर विकास विभाग ने अमृत योजना के तहत 35 पार्क बनाने का निर्णय किया है। यह पार्क राज्य के सभी प्रमंडलों में स्थित विभिन्न नगर निकायों में बनाए जाएंगे।

विभाग के निर्देश पर जुडको ने पार्क बनाने के लिए खाका (डीपीआर) बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए सूचीबद्ध एजेंसियो के चयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जल्द ही उद्यानों के तैयार करने के लिए खाका बनाने का कार्यादेश जारी कर दिया जायेगा।

इसके लिए पलामू प्रमंडल के विभिन्न जिलों के नगर निकायों में छह, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों के नगर निकायों में दस, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के शहरी निकायों में चार, संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न विभिन्न शहरी निकायों में 11 और कोल्हान प्रमंडल के शहरी निकायों में चार पार्क बनेंगे।

उद्यानों के निर्माण में कंक्रीट का उपयोग नहीं के बराबर किया जायेगा। हरियाली और सुंदरीकरण पर विशेष बल दिया जायेगा। व्यायाम के लिए खुला जिम, मार्निंग वाक के लिए पाथ वे और फुटपाथ का भी प्रावधान किया जायेगा।

उद्यान को आकर्षक बनाने के लिए लैंड स्केपिंग और लाइटिंग की भी व्यवस्था की जायेगी। शौचालय और पेयजल का प्रावधान रहेगा। विश्राम के बेंच भी उपलब्ध रहेंगे।

spot_img

Latest articles

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

धान खरीद योजना के लिए JSFCSCL ने बैंकों से मांगा 1000 करोड़ रुपये का ऋण प्रस्ताव

रांची : झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFCSCL) ने खरीफ विपणन...

खबरें और भी हैं...