भाजपा सरकार के कार्यकाल के इतना काम आजादी के बाद कभी नहीं हुआ: नीलकंठ सिंह मुंडा

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: हमें राष्ट्रीय हितों को लेकर राजनीति करनी है। देश सर्वोपरि है और देश की सेवा करना सभी का कर्तव्य है। ये बातें खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने शनिवार को कहीं।

विधायक शनिवार को कर्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर भवन में आयोजित भाजपा मंडल के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूती के आधार हैं। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुआ है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को 25 दिसम्बर तक पूरे झारखंड प्रदेश में आयाेजित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नीति और सिद्धांत को पंचायत से लेकर गांव टोला के जन-जन तक पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के कार्य को देखकर ही जनता ने बिहार में भाजपा की सरकार बनाई है। कर्रा प्रखंड में भाजपा सरकार के कार्यकाल में जितना काम हुआ है, उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ था।

आज झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार का एक वर्ष  पूरा होने को है, लेकिन यह सरकार विकास के कार्य में ज़ीरो है।

यूपीए गठबंधन ने चुनाव के समय बेरोजगारों को रोजगार देने की डींग ‌हांकी थी। लेकिन वह पूरी तरह से फेल हो गई है।

जिला प्रशिक्षण प्रभारी संतोष जायसवाल ने इतिहास एवं विकास के बारे विस्तृत जानकारी दी।

धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष बालकिशुन महतो ने किया। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर विनोद प्रसाद सोनी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम महतो, संजय साहू, बिनोद नाग, दिलीप सिन्हा, शशांक भोक्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article