रांची में रैपिडो चालक से लूटपाट करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, लूटी गई R15 बाइक और चाकू बरामद

रांची में रैपिडो चालक पर चाकू से हमला कर बाइक लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटी गई R15 बाइक और हथियार बरामद किए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के कोतवाली थाना पुलिस ने रैपिडो चालक से लूटपाट की घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई यामाहा R15 मोटरसाइकिल, घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील का फोल्डिंग चाकू, एक स्मार्टफोन और एक कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 26 जून की देर रात करीब एक बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ालाल स्ट्रीट के पास रैपिडो चालक प्रताप कुमार उर्फ मुकेश (18) लोअर वर्धमान कंपाउंड, लालपुर को दो अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने चालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी यामाहा R15 बाइक लूटकर फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पवन कुमार मिश्रा किशोरगंज, केशव सिंह इरगू टोली, सुखदेवनगर के रूप में हुई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।