हजारीबाग में अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: पेलावल पुलिस ने शनिवार को छापामारी कर पबरा गांव में 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार विकास कुमार महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि पबरा गांव में अवैध महुआ शराब का धंधा कुटीर उद्योग के रूप में पनप रहा है, जहां से निर्मित शराब आसपास के क्षेत्र में बेचा जा रहा है।

छापामारी अभियान का नेतृत्व ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने किया। इसके तीन दिन पूर्व गत मंगलवार को ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पेलावल पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर की तस्करी मामले में दो युवक अबु ओबैद और मो. अदनान को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ओपी प्रभारी ने बताया कि नशेड़ियों व नशीली पदार्थों के कारोबारियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है।

Share This Article