गोड्डा में चौंकाने वाली वारदात: सास को लेकर फरार हुआ दामाद, गांव में मचा हड़कंप

गोड्डा के पोड़ैयाहाट में दामाद सास को लेकर फरार, 14 फरवरी से दोनों लापता, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पोड़ैयाहाट इलाके में एक दामाद अपनी ही सास को लेकर फरार हो गया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। यह पूरा मामला पोड़ैयाहाट के अमुवार गांव का बताया जा रहा है। गांव के महेंद्र हेम्ब्रम ने आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि दामाद झाड़-फूंक के बहाने सास को साथ लेकर गया और फिर वापस नहीं लौटा।

14 फरवरी की है घटना

पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, राजपुरा गांव का रामू सोरेन, जो महेंद्र हासदा का दामाद है, वह अपनी पत्नी को छोड़कर सास सुकूरमुनी हांसदा को 14 फरवरी को झाड़-फूंक के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित महेंद्र का कहना है कि उन्होंने न्याय की मांग को लेकर 25 फरवरी को पोड़ैयाहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक को भी लिखित सूचना दी गई, लेकिन अब तक आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।