Homeझारखंडगुमला में स्कार्पियों से 1.25 क्विंटल गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

गुमला में स्कार्पियों से 1.25 क्विंटल गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: नशे के कारोबार के विरूद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को गुमला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो गांजा तस्करों को गिफ्तार कर लिया।

स्कार्पियों में लदे 50 बंडलों में पैक किये गये एक क्विंटल 25 किलो चार सौ ग्राम गांजा जब्त किया गया।

गुमला के पुलिस अधीक्षक डा. ऐहतेशाम वकारीब ने सोमवार की संध्या अपने कार्यालय परिसर में पुलिस को मिली।

इस सफलता की जानकारी देते हुए गिरफ्तार तस्करों और जब्त गांजा की स्थानीय मीडिया के सामने प्रस्तुत किया।

डा. वकारीब ने बताया कि उनके निर्देश पर मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुरे जिले में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत सोमवार को भी विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग के लिए पुलिस बल तैनात थी। सुबह करीब पौने सात बजे एक स्कार्पियो पटेल चौक की ओर से थाना चौक की ओर आ रही थी। उसे रूकने का ईशारा किया गया।

मगर पुलिस को देखते ही चालक स्कार्पियों को तेजी से लोहरदगा रोड की ओर भगाने लगा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व जवानों ने पीछा करते हुए उक्त वाहन को गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर वहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने दो लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इनमें रंजन सिंह (32) और विनय कुमार सिंह (34) शामिल हैं।

पुलिस ने गांजा के अलावा सफेद रंग की स्कार्पियो ( नं- जे.एच.12 के 8104 ), दो विवो कंपनी की मोबाईल जिसमें तीन सिम थे।

उसका नंबर क्रमश: 7410144322,6200977355 व 8578080608 है, एक काला रंग का वजन तौलने वाली पोर्टेबल इलेक्ट्रोनिक मशीन व 12 हजार नगद बरामद किया गया।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...