झारखंड विधानसभा : ‘जय श्री राम’ के नाम से गूंजा सदन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही 11: 13 मिनट में शुरू हुई।

कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिये। इसके बाद पूरा सदन जय श्री राम, हर हर बम बम और हर हर महादेव के नाम से गुंज उठा।

भाजपा विधायक विरंची नारायण ने स्पीकर रबिन्द्र नाथ महतो से कहा कि हम लोग बहुत खुश हैं। इसलिए आप को जय श्री राम कर रहे हैं।

इस पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने स्पीकर से कहा कि यह लोग जश्न मना रहे हैं। इन्हें मंदिर भेज दिया जाए और मंदिर के पुजारी को सदन में बुलाया जाये।

Share This Article