लाहिड़ी प्लेयर्स चैंपियनशिप में खिताब से चूके

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पोंट वेद्रा बीच (अमेरिका): एक शॉट की बढ़त के साथ अंतिम दौर में उतरे भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी यहां दो करोड़ डॉलर इनामी प्लेयर्स चैंपियनशिप में एक शॉट से खिताब से चूककर दूसरे स्थान पर रहे।

इस अनुभवी पेशेवर खिलाड़ी ने फॉर्म में वापसी करते हुए 21 लाख 80 हजार डॉलर की करियर की सर्वश्रेष्ठ इनामी राशि भी हासिल की।अंतिम दौर में 69 का स्कोर बनाने वाले लाहिड़ी को मुकाबले को प्ले आफ में खींचने के लिए 18वें होल में बर्डी की जरूरत थी लेकिन वह चूक गए।

आस्ट्रेलिया के कैमरन स्मिथ ने अंतिम दौर में 66 के स्कोर से कुल 13 अंडर के स्कोर से खिताब जीतालाहिड़ी ने कहा, ‘‘मैं जीतना चाहता था। मैं सात साल से यहां खेल रहा हूं लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाया। आज मेरे पास खिताब जीतने का अच्छा मौका था।’’

Share This Article