चाईबासा में नकाबपोश बदमाशों ने किया महिला समिति की सदस्य पर जानलेवा हमला, भर्ती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में दिनदहाड़े बुधवार को नकाबपोश तीन बदमाशों ने महिला समिति की सदस्य रेशमा खातून पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों अपराधी रेशमा खातून के घर पहुंचे और हथियार से हमला कर दिया। किसी को कुछ भी समझ में आता, इससे पहले ही अपराधी घटना को अंजाम देकर भाग निकले।

गंभीर हालत में रेशमा खातून को सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चिकित्सकों ने बताया कि रेशमा की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This Article