Homeझारखंडरांची में अभियान के पहले दिन 975 बच्चों को लगा कोर्बीवैक्स का...

रांची में अभियान के पहले दिन 975 बच्चों को लगा कोर्बीवैक्स का टीका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य में 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए बुधवार से कोर्बीवैक्स का टीका देने की शुरूआत गयी।

राजधानी रांची के सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने बच्चे को टीका लगाकर इसकी शुरूआत की।

शाम पांच बजे तक रांची जिले में 12 से 14 वर्ष के 975 बच्चों को टीका लगाया गया। यह जानकारी नोडल ऑफिसर एसपी खलखो ने दी।

उन्होंने बताया कि रांची के सदर अस्पताल से इसकी शुरूआत आज से हुई है। टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को टीका जरूर लगवायें।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने झारखंड को 16 लाख से ज्यादा टीका का डोज उपलब्ध कराया है। वहीं दूसरी ओर जिलों को प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए कोर्बीवैक्स के 8,68,320 डोज आवंटित किये गये हैं।

जानकारी के अनुसार वैक्सीनेशन का काम स्कूलों के माध्यम से भी किया जायेगा। टीका वैसे बच्चों को ही लगाया जाएगा, जो 15 मार्च 2010 से पहले हुआ है। आयु की गणना 16 मार्च 2022 से होगी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में 12 से 14 साल तक के 23.90 लाख बच्चे हैं, जिनमें से रांची के 2,11,138 और धनबाद के 1,94,492 बच्चों को चिह्नित किया गया है।

पूर्वी सिंहभूम में 1,66,195 बच्चों को टीका देना है। आंकड़ों के अनुसार 12 से 13 साल के 7,95,000 बच्चे हैं, जिसमें 4,02,000 बच्चे और 3,93,000 बच्चियां हैं।

वहीं दूसरी ओर 13 से 14 साल के 7,99,000 बच्चे हैं, जिसमें 4,04,000 बच्चे और 3,95,000 बच्चियां हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...