पेंटागन की सबसे बड़ी जैव-प्रयोगशाला परियोजना का केंद्र हो सकता है यूक्रेन: रूस

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि उनका देश इस संभावना से इनकार नहीं करता कि यूक्रेन पेंटागन की सबसे बड़ी जैव-प्रयोगशाला परियोजना (बायो-लैब प्रोजेक्ट) हो सकता है।

आरटी न्यूज ने लावरोव के हवाले से कहा, अन्य दस्तावेज भी खोले गए हैं। ये वे दस्तावेज हैं, जो यूक्रेन में अमेरिकी प्रयोगशालाओं की सैन्य जैविक गतिविधियों से संबंधित हैं। ये यूक्रेनी अधिकारियों और अमेरिकियों द्वारा हस्ताक्षरित दस्तावेज हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास पूर्व सोवियत देशों में रूस की परिधि के आसपास कई समान प्रयोगशालाएं हैं मंत्री ने कहा, यूक्रेन पेंटागन के ²ष्टिकोण से शायद सबसे बड़ी परियोजना है, जो इन प्रयोगशालाओं की गतिविधियों का प्रबंधन करता है लावरोव ने आरटी के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि प्रतिबंधों ने हमेशा रूस को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा, जैसे कि राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन ने कहा था कि हम रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की संख्या के मामले में चैंपियन हैं। पांच हजार से अधिक व्यक्तिगत उपाय।

यह डीपीआरके और ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों की संख्या से लगभग दोगुना है। लेकिन मुझे कहना होगा कि प्रतिबंधों ने हमेशा हमें मजबूत किया है डीपीआरके उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम है।

Share This Article