Jharkhand : नशे में दे रहा था गाली, मना किया तो कर दिया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बालीडीह थाना इलाके की शिवपुरी कॉलोनी में रहनेवाले उपेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति पर उनके पड़ोसी अनूप रजक और उसके भाई पंकज रजक ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

इसके बाद इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर घायल उपेंद्र की पुत्री पिंकी शर्मा ने बालीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बताया कि आरोपी युवक नशे की हालत में गालीगलौज कर रहे थे। ऐसा करने से मना किया, तो उनलोगों ने उसके पिता को टारगेट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।

घटना में उसके पिता के शरीर के कई हिस्सों के अलावे मुंह, गर्दन पर गंभीर चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद उन्हें जैनामोड़ रेफरल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पिंकी का कहना है कि जब घटना को लेकर उसने थाने में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद दोनों आरोपियों ने फिर उसके घर में आकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और चले गए। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Share This Article