भाजपा संसदीय दल की बैठक में गरीब कल्याण योजना में विस्तार पर सांसदों ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भाजपा संसदीय दल की बैठक मंगलवार को दिल्ली के अंबेडकर भवन में आयोजित की गई।

इस दौरान भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब कल्याण योजना को अगले छह महीने का विस्तार दिए जाने पर उनका धन्यवाद दिया।

बैठक के बाद संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि आज की बैठक का उद्देश्य 6 से 14 अप्रैल के सप्ताह को सामाजिक न्याय के तौर पर मनाने के विषय पर था। इस दौरान भाजपा की ओर से बैठक और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि छह अप्रैल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है, जबकि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती है।

इसको लेकर भाजपा बड़े स्तर पर सामाजिक न्याय से जुड़े आयोजन करने जा रही है।

Share This Article