झारखंड हाई कोर्ट में निशिकांत दुबे की फर्जी डिग्री मामले में हुई सुनवाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की फर्जी डिग्री मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट में हुई।

इस दौरान इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गयी कि मामले में दुबे को पहले ही क्लीन चीट मिल चुकी है।

हालांकि सुनवाई के दौरान सरकार पक्ष ने भी दलील पेश की। मामले की अगली सुनवाई अब बुधवार को होगी, जहां निशिकांत दुबे की ओर से दलील पेश की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि निशिकांत दुबे पर पूर्व में कोर्ट ने पीड़क कारवाई पर रोक लगा रखी है।

Share This Article