Homeझारखंडधनबाद अवैध उत्खनन ने दो को मौत की आगोश में लिया, तीन...

धनबाद अवैध उत्खनन ने दो को मौत की आगोश में लिया, तीन घायल

Published on

spot_img

धनबाद: बीसीसीएल के बरोरा एरिया के चिटाही गांव के पास मुराईडीह फोर ए पेच के बंद कोयला खदान में गुरुवार को अवैध उत्खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि चाल धसने से वहां अवैध उत्खनन कर रहे दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका अलग अलग जगहों पर इलाज चल रहा है।`

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह उक्त बंद खदान ने दर्जनों लोग कोयले के अवैध उत्खनन में लगे थे। तभी अचानक खदान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा।

मौके पर चप्पल और खून के धब्बे पाए गए है

इसमें कई लोग दब गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल राहत कार्य चला कर लोगों को बाहर निकाला। लेकिन इस घटना में एक महिला और एक नाबालिग लड़की की मौत होने की बात कही जा रही है। जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद मृतकों के परिजन शव को ले भागे। फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं मौके पर चप्पल और खून के धब्बे पाए गए है।

spot_img

Latest articles

कुख्यात गैंगस्टर उत्तम यादव को चतरा पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग रांची-चतरा मुख्य पथ पर बगरा-जबरा...

टाटानगर स्टेशन से 17 नाबालिग लड़कियों और 3 लड़कों को किया गया रेस्क्यू, धर्मांतरण की आशंका पर हंगामा!

Jharkhand Jamshedpur News: झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात हंगामा मच...

अगले दो दिन रहें सावधान!, झारखंड में 22-23 सितंबर को बारिश का अलर्ट, येलो अलर्ट जारी

Weather Alert!: झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव की बू आ रही...

खबरें और भी हैं...