रांची के नामकुम में घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के नामकुम प्रखंड पंचायत के रामपुर मुखिया महादेव मुंडा के घर में आचानक आग लग गई। घटना बुधवार देर रात की हैं। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अगलगी की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। आगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस शॉट सर्किट की वजह से हजारों रूपये का सामान और 100 पीस कंबल जल गया। कंबल गरीब बुजुर्गों को बांटने के

लिए रखा था। सही वक्त में पता चलने के कारण परिवार के सभी लोगों के द्वारा आग पर कुछ देर मशक्कत करने के बाद काबू पा लिया गया।

Share This Article