रांची में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन और गार्डेन आइस के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कांके रोड स्थित एस्टोर ग्रीन में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कोविड 19 कोरोना वायरस के अंतर्गत केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए गार्डेन आइस क्रिसमस गैदरिंग  का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गरीब एवं असहाय लोगों के बीच केक काटकर एवं गर्म वस्त्र वितरण कर लोगों को उपहार स्वरूप दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गार्डेन आइस के संचालक शरद खेतान एवं अनुराधा खेतान मुख्य रूप से उपस्थित थे।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन के समाजसेवी राजीव रंजन एवं अशुतोष द्विवेदी उपस्थित थे।

सभी ने कहा कि आशा, प्रेम, शांति और ख़ुशी ही क्रिसमस पर्व का संदेश है। 2021 में हर दिन ईश्वर का आशीष बना रहे, इसकी हम सभी कामना करते हैं।

Share This Article