कोडरमा में नहाने गए तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: डोमचांच थाना अंतर्गत मधुबन पंचायत के सिमरिया में गुरुवार को तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में मातम है।

जानकारी के अनुसार सिमरिया स्थित मनआहर तालाब में कई लोग नहाने गए थे। नहाने के दौरान इनमें से तीन बच्चे पानी में डूब गए।

इन्हें पानी में डूबता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। इन तीनों को पानी से बाहर निकाला गया। दो बच्चों की वहीं मौत हो गयी जबकि एक की सांस चल रही थी।

शव को कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया

उसे इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया , जहां उसकी भी मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान पिंकू यादव के पुत्र पुष्कर कुमार (6 ), अनिल सिं की पुत्री खुशी कुमारी (5 ) और रघु यादव के पुत्र नीतीश कुमार (8 ) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद डोमचांच थाना प्रभारी शशिकांत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों के शव को कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Share This Article