रांची नगर विकास के उप सचिव को दी गई विदाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नगर विकास विभाग के उप सचिव चंदन कुमार को शुक्रवार को जुडको की ओर से विदाई दी गयी।

जुडको के परियोजना निदेशक ( तकनीकी ) रमेश कुमार ने सेवानिवृत चंदन कुमार को शाल ओढा़ कर सम्मानित किया।

परियोजना निदेशक ( प्रशासन ) अमरेंद्र कुमार ने चंदन कुमार को बुके प्रदान करते उनके जीवन की नयी पाली शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दी।

वह जुडको की निविदा समिति के सदस्य भी थे

परियोजना निदेशक (वित्त) अमित चक्रवर्ती ने चंदन कुमार को माला पहना कर स्वस्थ रहने की कामना की। कुमार 31 मार्च को रिटायर हुये थे। वह जुडको की निविदा समिति के सदस्य भी थे ।

इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक उत्कर्ष मिश्र, महाप्रबंधक प्रमोद भट्ट और उप महाप्रबंधक आलोक मिश्र एवं जन संपर्क पदाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share This Article