पलामू में चल रही थी अवैध चिमनी, किया ध्वस्त

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: ज़िले के विश्रामपुर थाने में अवैध रूप से चल रहे चलंत चिमनी को ध्वस्त कर दिया गया। जिला खनन पदाधिकारी आनंद ने शनिवार को बताया कि विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भलवानी कला में छापेमारी कर कार्रवाई की गयी है।

उन्होंने कहा कि अवैध रूप से चलंत चिमनी इट भट्टा का संचालन कर रहे हमीदगंज के चेयरमेन रोड निवासी कन्हैया सिंह के खिलाफ विश्रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

जिले में खनिजों का अवैध रूप से खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article