सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने जाने के बाद जयंत सिन्हा पहुंचे रांची, हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने जाने के बाद हजारीबाग से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा रविवार को रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार जयंत सिन्हा को नई दिल्ली में स्कॉच एजेंसी की ओर से सर्वश्रेष्ठ सांसद-2022 का पुरस्कार और प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन की ओर से वित्त संबंधी संसदीय समिति में बेहतर कार्य के लिए संसद रत्न-2022 का पुरस्कार प्रदान किया गया है। पुरस्कार पाने के बाद सिन्हा रांची पहुंचे, जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता के आने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी काफी संख्या में बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचे हुए थे। अपने-अपने नेता के स्वागत को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेता आमने-सामने दिखे।

बताया जाता है कि कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में हल्की फुल्की झड़प भी हुई। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हो रही थी।

भाजपा कार्यकर्ता जयंत सिन्हा और कांग्रेस के कार्यकर्ता असंगठित कामगार यूनियन के नेता सह पूर्व सांसद उदित राज का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Share This Article