झारखंड : BJP का सेवा अभियान कार्यक्रम छह अप्रैल से

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस (छह अप्रैल) से लेकर अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) तक राज्य में सेवा अभियान चलाएगी। इस दौरान छह अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता शोभायात्रा, प्रभात फेरी और घर में पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी का 43वां स्थापना दिवस मनाएंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने रविवार को बताया कि छह से 14 अप्रैल तक पार्टी के सभी 543 मंडलों में कार्यकर्ता सेवा कार्यों का व्यापक अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान रक्तदान शिविर, पोषण अभियान, व्यापक टीकाकरण अभियान जैसे कार्य शामिल हैं।

TAGGED:
Share This Article