JCI रांची उड़ान का महिला यातायात जागरूकता अभियान 24 को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (JCI) रांची उड़ान की ओर से महिला यातायात जागरूकता अभियान-तीन का आयोजन किया जा रहा है।

इसका आयोजन 24 अप्रैल को किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष निधि सराफ ने पत्रकारों को दी। इससे पूर्व महिला यातायात जागरूकता अभियान को लेकर पोस्टर भी जारी किया गया।

इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए निधि सराफ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षा नियमों के बारे में जनता में जागरुकता फैलाना है।

रूट को लेकर प्रशासन से बातचीत की जा रही है

इस अभियान के तहत बताया जाएगा कि वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें, पिछली सीट पर बैठे हुए भी हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें, शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं, गति सीमा का पालन करें, सार्वजनिक सड़कों पर सावधानी से चलने सहित अन्य शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रतिभागी 3200 रुपये देकर शामिल हो सकते हैं। इस अभियान में कैटेगरी के अनुसार पुरस्कार भी दिया जाएगा। यह अभियान 24 अप्रैल को सुबह करीब सात बजे रांची क्लब से शुरू होगा। रूट को लेकर प्रशासन से बातचीत की जा रही है।

Share This Article