झारखंड : नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व चैती छठ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया।

बुधवार को खरना, गुरुवार को शाम का अर्घ्य और शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व संपन्न हो जायेगा।

हिन्दू पंचांग के अनुसार साल में दो बार छठ का महापर्व मनाया जाता है। एक कार्तिक मास में पड़ने वाली और दूसरी चैत्र मास में।

चैती छठ पूजा के नियम और पूजा विधि भी कार्तिक मास में पड़ने वाली छठ के जैसी ही होती है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु चैती छठ करते हैं

इधर, प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। टेल्को क्षेत्र में बने छठ घाटों में भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

छठ पूजा समिति पूरी शिद्दत के साथ छठ घाटों की साफ-सफाई में जुटी है। तालाबों में भी कृत्रिम पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु चैती छठ करते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी हुई है।

छठ पूजा समिति भी अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि व्रतियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Share This Article