रांची में BJP 6 को मनाएगी पार्टी का स्थापना दिवस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा छह अप्रैल को 43 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने मंगलवार को दी।

सहाय ने पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को पूरे झारखंड में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाएंगे।

साथ ही प्रदेश के सभी 543 सांगठनिक मंडल कार्यालयों, 27 जिला कार्यालयों एवं प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया जाएगा।

सुबह नौ बजे प्रात झंडोत्तोलन के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित है

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद मंडल,ज़िला एवं प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के द्वारा शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

स्थापना दिवस कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सुबह नौ बजे प्रात झंडोत्तोलन के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित है।

इसमें नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान सहित प्रदेश पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Share This Article