रांची पुलिस लाइन में सरहुल पर महिलाओं से हुई थी छेड़खानी, मामले की उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जांच

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिन पदाधिकारियों पर छेड़खानी का आरोप लगा है वह घटना सरहुल शोभा यात्रा के दौरान हुई थी।

रांची जिला बल की महिला आरक्षियों एवं सरहुल पूजा समिति द्वारा एक प्रतिवेदन झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन को दिया गया है। इसमें बताया गया है कि 4 अप्रैल की शाम रांची पुलिस लाइन से सरहुल की शोभायात्रा निकाली गयी थी।

शोभायात्रा जैसे ही पुलिस लाइन से निकली, एसोसिएशन शाखा रांची के सचिव संजय कुमार पासवान, उपाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी एवं पूर्व कोषाध्यक्ष नरेन्द्र तिर्की महिला पुलिसकर्मियों व पुलिस परिवार के परिजनों से छेड़छाड़ करने लगे।

उधर, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा है कि एसोसिएशन की उच्च स्तरीय कमेटी इस मामले की जांच करेगी। फिलहाल दोनों पदाधिकारियों और पूर्व पदाधिकारी को निलंबित किया गया है।

मेंस एसोसिएशन के महामंत्री रमेश उरांव ने अध्यक्ष राकेश पांडेय को पत्र लिखा

 

वहीं एसोसिएशन के महामंत्री, रमेश उरांव ने कहा कि महिला सिपाहियों ने लिखित शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लिया गया है।

मेंस एसोसिएशन के महामंत्री रमेश उरांव ने अध्यक्ष राकेश पांडेय को पत्र लिखा है। इसमे बताया गया है कि पदाधिकारियों की इस हरकत से पुलिस परिवार के मान सम्मान को काफी ठेस पहुंची है। पुलिस मेन्स एसोसिएशन की छवि धूमिल हुई है।

इस आरोप में संजय कुमार पासवान, उपाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से एसोसिएशन के पदों से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में ये सभी पुलिस अधिकारी दिवा कार्यालय रांची में योगदान देंगे।

पूर्व कोषाध्यक्ष नरेन्द्र तिर्की को एसोसिएशन की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया।

Share This Article