Homeझारखंडरांची के हिंदपीढ़ी में वार्ड पार्षद के पति रिंकू खान की गोली...

रांची के हिंदपीढ़ी में वार्ड पार्षद के पति रिंकू खान की गोली मारकर हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेकेंड स्ट्रीट में अज्ञात अपराधियों ने वार्ड 17 के पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने रिंकू खान के सिर में तीन गोली मारी।

रांची के हिंदपीढ़ी में वार्ड पार्षद के पति रिंकू खान की गोली मारकर हत्या

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा रिंकू खान को आलम नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए

थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...