झारखंड के 23 जिले नहीं हैं कोरोना के एक भी मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 24 जिलों में से सिर्फ रांची जिला ऐसा है, जहां कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं। कोरोना के सक्रिय 12 मामलों में सबसे अधिक रांची में दस सक्रिय हैं।

वहीं एक जिले से कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। मंगलवार सुबह बताया गया कि 24 घंटों में कोरोना से एक मरीज स्वस्थ हुआ हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 181 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है

राज्य में कुल दो करोड़, 17 लाख, तीन हजार 15 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 12 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 854 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article