“महुआडांड़ वन विभाग का मिशन: झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा के अंतिम गांवों में भालू से बचाव का अलख, 3 दिन से चल रहा अलर्ट अभियान”

महुआडांड़ वन विभाग ने झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा के अंतिम गांवों में भालू हमलों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को सुरक्षा उपायों और सतर्कता की जानकारी दी गई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • “वनपाल गुरु दयाल सिंह के नेतृत्व में टीम पहुंची …… गांव-गांव जाकर दी जा रही भालू हमले से बचाव की जानकारी”
  • महुआडांड़

Mahuadand News : झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे लातेहार जिले अंतर्गत महुआडांड़ के अंतिम गांवों में भालू हमले रोकने के लिए वन विभाग ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है।

महुआडांड़ वन विभाग के वनपाल गुरु दयाल सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम लगातार 3 दिन से सीमा क्षेत्र के गांवों में डेरा डाले हुए है।

मंगलवार को टीम महुआडांड़ से करीब 50 किमी दूर स्थित ओरसा पंचायत के अंतिम गांवों में पहुंची। ये सभी गांव घने जंगल से लगे हुए हैं और भालू की आवाजाही वाले क्षेत्र में आते हैं।

गांव-गांव जाकर दी जा रही अलर्ट की जानकारी

वन विभाग की टीम ने हर घर जाकर लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया गया कि शाम ढलते ही घर से बाहर न निकलें, अकेले जंगल या खेत की ओर न जाएं, कचरा खुले में न फेंके और भालू दिखने पर शोर न मचाकर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

वनपाल गुरु दयाल सिंह ने कहा – हमारा एक ही प्रयास है कि इस इलाके में भालू अटैक का एक भी केस न आए। हम दिन-रात हर क्षेत्र में लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

ग्रामीणों ने किया स्वागत

सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग के इस अभियान की सराहना की। लोगों ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी खुद गांव तक आकर जानकारी दे रहे हैं, इससे हमें बहुत मदद मिली है। अब हम और ज्यादा सतर्क रहेंगे।वन विभाग ने बताया कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा और जंगल से लगे सभी संवेदनशील गांवों को कवर किया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।