‘द इंडिया स्टोरी’ में वकील बनेंगी काजल अग्रवाल, बोलीं- आखिर पूरी हुई मेरी बड़ी ख्वाहिश

Manu Shrivastava
2 Min Read
द इंडिया स्टोरी में काजल अग्रवाल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ के साथ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा और इन्वेस्टिगेटिव कहानी पर आधारित है, जिसमें काजल एक मजबूत और संवेदनशील वकील की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों को उठाते हुए दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने का प्रयास करती है।

एडवोकेट अर्चना के किरदार में दिखेंगी काजल

फिल्म में काजल अग्रवाल एडवोकेट अर्चना का किरदार निभा रही हैं। अर्चना एक ऐसी वकील हैं जो एक आम नागरिक के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती है। यह नागरिक उन प्रभावशाली कॉर्पोरेट कंपनियों के खिलाफ खड़ा होता है, जिन पर लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप हैं। फिल्म के माध्यम से खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा शुरू करने की कोशिश की गई है।

कोर्टरूम ड्रामा करने की इच्छा हुई पूरी

काजल ने बताया कि वह लंबे समय से किसी मजबूत और चुनौतीपूर्ण कोर्टरूम ड्रामा का हिस्सा बनना चाहती थीं। उनके अनुसार, ‘द इंडिया स्टोरी’ ने उनकी यह ख्वाहिश पूरी कर दी। अभिनेत्री ने कहा कि समय के साथ उनके अभिनय में काफी परिपक्वता और गहराई आई है, जिसका असर इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा।

किरदार की भावनाओं को किया महसूस

काजल ने खुलासा किया कि फिल्म के कई दृश्य इतने वास्तविक लगे कि उन्हें अभिनय करने की जरूरत ही महसूस नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आंसू, भावनाएं, संघर्ष, निराशा और दर्द सब कुछ बेहद वास्तविक था। उनके मुताबिक, एक कलाकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती तब होती है जब वह किरदार में इतना डूब जाए कि अभिनय और वास्तविकता के बीच की दूरी खत्म हो जाए। यही अनुभव उन्हें ‘द इंडिया स्टोरी’ की शूटिंग के दौरान महसूस हुआ।

Share This Article